गुरुवार, 20 जुलाई 2017

नींद

मैं लेटी थी बिस्तर पर करवटें बदलते हुए |
पति के ख़र्राटे और घड़ी की टिक टिक मुझे विचलित कर रहे थे |
कल सुबह जल्दी भी उठना है सोंचकर मेरा मन और भी चिंतित था |
नींद क्यों कोसों दूर थी निगाहों से?

परेशान होकर मैं बिस्तर से उठी |
घर में घुप्प अँधेरा था |
चाँदनी खिड़की के रास्ते कमरे में हल्का उजाला फैलाये हुए थी |
दबे पाँव उठकर नीचे वाले कमरे में आयी |


बाहर गहरा सन्नाटा था |
पत्तों के हिलने की आवाज़ डरावनी लग रही थी |
बिजली जलाई |
सोफे पर रीडर्स डाइजेस्ट पड़ी हुई थी |
एक घंटा कब गुज़रा, पता भी ना चला |

अब थोड़ी नींद आने लगी थी |
सामने घड़ी देखी, रात के दो बज रहे थे |
गले में दुपट्टा ओढ़कर बिस्तर पर लेटी |
लेटते ही शायद नींद आ गयी |

चार घंटे बाद मोबाइल के अलार्म से नींद खुली |
झक्क मारकर बिस्तर से उठी |
काश कि थोड़ा और सो पाती |
ऐ खाँसी, तुम कब जाओगी ?

9 टिप्‍पणियां:

  1. Yeah a cough can be bad. But I can never wake up and start reading - I would just lie down and stress about how I couldn't get to sleep and how this would mess the day after. This is better thought, to get up and read. I loved your description of the night - the moonlight and the sounds. I might pride myself on my Hindi the way I speak it, writing it would be a whole different thing - never having attempted it. That said, I'm feeling really really awkward replying in English.

    जवाब देंहटाएं
  2. थोड़ी सी खाँसी भी आपका सुख चैन छीन सकती है.
    घरेलु नुस्खे अपनायें? ध्यान रखो अपना रचना. अति उत्तम अभिव्यक्ति. हिन्दी पढ़ कर अच्छा लगा.

    जवाब देंहटाएं
  3. ufff ye khasi, kuch lete kiyu nahi aap :)
    bohot dino baad hindi mei kuch padha :) Take care ... hope you have a good night sleep today.

    जवाब देंहटाएं
  4. Here's the deal. Post 12 in the night and I can't sleep. Pati ke kharate hai and bahar zara Zara sa traffic. Na khaasi hai na readers digest ;)
    Maza aaya padh kar Rachna. Aap Hindi mein bhi avashya likhe :)

    जवाब देंहटाएं
  5. खांसी और मेरे मरासिम पुराने हैं. :) अस्थमा की मरीज़ हूँ, चाहे जब आकर दबोच लेट है. और फिर रात आखों में कट जाती है!

    जवाब देंहटाएं
  6. दबोच लेती है... लेट नहीं :)

    जवाब देंहटाएं
  7. I am in fact grateful to the holder of this web site who has shared this wonderful post at at this time. jaipur sightseeing tour package

    जवाब देंहटाएं

  8. I’m really impressed with your writing talents and also with the layout to your weblog. Is this a paid subject or did you customize it your self?
    Either way keep up the nice high quality writing, it’s rare to peer a nice blog like this one nowadays..
    Healthy Vegan Junk Food

    जवाब देंहटाएं

आपके बहुमूल्य विचारों और प्रतिक्रियाओं की मुझे प्रतीक्षा है.